फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp district president election on 20november

नए भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 20 होगा चुनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
bjp district president election on 20november
रामपुर। करीब सप्ताह भर के समय में भारतीय जनता पार्टी में नई कार्यकारिणी का चेहरा सामने आ जाएगा। मंडल अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष तक के चुनाव के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। जिलाध्यक्ष का चुनाव 20 नवंबर को होगा तो वहीं मंडल अध्यक्ष के नामों पर मुहर लग चुकी है। नये मंडलाध्यक्षों की सूची शुक्रवार शाम जारी कर दी गई।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी में कार्यकारिणी के कायाकल्प की तैयारी है। पार्टी की ओर से मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर पहले ही कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। मंडल अध्यक्ष को लेकर उपचुनाव परिणामों के कुछ दिनों बाद से ही नामांकन की प्रक्रिया भी संपन्न हुई। इसके बाद दावेदारों की सूची प्रदेश मुख्यालय भेज दी गई, जहां से नये मंडलाध्यक्षों के नामों पर मुहर लग गई है। रामपुर में चुनाव की जिम्मेदारी हमीरपुर से सांसद पुष्पेंद्र चंदेल और हापुड़ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पाल को सौंपी गई है। पुष्पेंद्र चंदेल को चुनाव अधिकारी और अशोक पाल को सहायक चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी जनपदों में चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी घोषित कर दिए गए हैं। मंडल अध्यक्षों के नाम शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद 20 नवंबर को जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed