फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP celebrated emergency as black day

Rampur News: भाजपाइयों ने आपातकाल को काले दिवस के रूप में मनाया

Tue, 09 Jul 2024 04:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated emergency as black day
मिलक (रामपुर)। नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल को काले दिवस के रूप में मनाया। मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार ने कहा कि हमारे जैसे हजारों लोगों के साथ आपातकाल के दौरान अत्याचार हुआ, हमें बिना किसी दोष के जेलों में डाल दिया गया।
विज्ञापन

आपात काल के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। आम नागरिकों के मौलिक अधिकार को खत्म कर दिया गया, देश के संविधान की आत्मा के साथ छेड़छाड़ की। आपातकाल के दौरान देश के सभी नागरिकों के अधिकारों को सीज कर दिया गया। 1975 की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जनता की आवाज दबाने के लिए हमारे हजारों नेताओं कार्यकर्ताओं ने बर्बरता पूर्वक अत्याचार सहे, जेल यात्रा, नसबंदी ऐसी यातनाओं को सहा है।
विज्ञापन

कहा कि आपातकाल देश के लिए एक काला अध्याय है। आपातकाल के कारण आम नागरिकों की जानमाल की हानियां हुईं।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार,जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय, नगर अध्यक्ष मनोज पांडे , डॉ चंद्र प्रकाश शर्मा,श्याम सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ऋषि पांडेय, कुंवर नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राजकुमार माहेश्वरी, रजनीश पटेल, ममता अत्री, हेमरानी, राजीव गंगवार, टेकचंद गंगवार, इंद्रजीत यदुवंशी,,साईया सक्सेना,अखिल पांडे, हिमांशु पांडेय, सौरव शर्मा, चंचल शर्मा वीरपाल, श्यामाचरण आदि उपस्थित रहे। रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed