{"_id":"61eaf359c5616358cf103c6f","slug":"bjp-candidate-fill-up-nomination-paper-from-chamrowa-rampur-news-mbd416687334","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमरौआ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन कुमार लोधी ने दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमरौआ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन कुमार लोधी ने दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हो गए। पहले दिन चमरौआ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन कुमार लोधी ने नामांकन कराया। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले मार्गों पर यातायात बंद रहा। बैरिकेडिंग और बैरियर वाले स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। ऐसे में लोगों को डायवर्ट रूट से गुजरना पड़ा।
रामपुर में विधानसभा चुनाव दूसरे चरण में होना है। जिले 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हो गए हैं। लिहाजा, कलक्ट्रेट से लेकर कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले सभी मार्गों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया था। नामांकन के दौरान बड़ी तादात में पुलिस फोर्स तैनात रही। सिर्फ प्रत्याशी, प्रस्ताव और नामांकन पत्र खरीदने वालों को ही जाने की अनुमति दी गई।
पहले दिन नामांकन के लिए भाजपा के चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मोहन कुमार लोधी अपने प्रस्तावों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अतिरिक्त पूरे दिन में किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। वहीं, बैरिकेडिंग होने की वजह से लोगों को आवागमन के लिए डायवर्ट रूट का प्रयोग करना पड़ा।