{"_id":"663142390578687d2e0e5596","slug":"bjp-booth-president-beaten-up-over-minor-altercation-rampur-news-c-282-1-rmp1006-120934-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मामूली कहासुनी पर भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मामूली कहासुनी पर भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटा
Wed, 01 May 2024 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 01 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद दबंगों ने भाजपा बूथ अध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी। उसे बचाने आए भाई और पिता को भी पीटा गया। मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी गई है लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
मामला चौकी क्षेत्र के गांव घोसीपुरा-पट्टीकलां का है। इस गांव के निवासी दिनेश सैनी भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाद में कई लोगों ने इकट्ठा होकर भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश सैनी की पिटाई कर दी। उसे बचाने आए भाई और पिता से भी मारपीट की गई। दबंगों ने घर में घुसकर अवैध हथियारों से महिलाओं को डराते हुए पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले की नामजद तहरीर भाजपा बूथ अध्यक्ष के पिता नेतराम सैनी ने पुलिस को देकर जांचकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तब वे परिवार संग गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे। मामले में चौकी इंचार्ज रोहित कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जायेगी।