फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP became the largest party due to the sacrifice and dedication of the workers: Saxena

कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी : सक्सेना

Wed, 18 Jun 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 18 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
BJP became the largest party due to the sacrifice and dedication of the workers: Saxena
रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण की बदौलत ही भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। ऐसे में कोई भी कार्यकर्ता अपने आप को कमजोर न समझे, बल्कि खुद को नई जिम्मेदारी के साथ पहले से और अधिक सामर्थ्यवान बनाते हुए पार्टी के लिए काम करें।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से हाल ही में रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की है। जिसके बाद मंगलवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रामपुर ग्रामीण मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को रामपुर सेवक कार्यालय पर बुला लिया। उन्होंने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा को बनाने में कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत है। उन्होंने संसाधनों के अभाव में भी पार्टी के लिए समर्पण और त्याग के साथ कार्य किया। उनकी इसी मेहनत के कारण आज भाजपा दुनियां की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। कहा कि उत्तर प्रदेश से लेकर देश तक में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के कारण ही शीर्ष पर है। कहा कि पहले भी जो लोग मंडल में थे, वे मेहनती थे। विधायक आकाश सक्सेना ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed