फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   birth dau of mulayam singh celebrated

मुलायम सिंह यादव ने संघर्ष और मेहनत से पार्टी को किया खड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
birth dau of mulayam singh celebrated
रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव क जन्मदिन मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के दिनों को याद दिलाया।
विज्ञापन

तोपखाना रोड स्थित कार्यालय दारूल अवाम में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने सभी पदाधिकारियों के साथ केक काटा। इस दौरान सभी ने मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने कड़े संघर्ष और मेहनत से पार्टी को खड़ा किया है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को उनके संघर्ष के दिनों को याद करना होगा और उनके पदचिन्हों पर चलना होगा। फरहान खां ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने शिक्षा को बढ़ावा दिया है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय है। उन्होंने सांसद आजम खां के साथ मिलकर दबी कुचली जनता के लिए शिक्षा का इंतजाम किया। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय सिंह, मोहम्मद हसन खां, संतोष शर्मा, अनीता यादव, सुनील पांडे, हरभजन सिंह, फिरासत अली, सिराज खां, आकिब खां, जिया अहमद, अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, शाहबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मतलूब अहमद अंसारी ने भी केक कटवाया। इस मौके पर बब्बू ठेकेदार, तौकीर अहमद, बदन सिंह यादव, डॉ. मोहम्मद सालिम, भोजराज सिंह, अब्दुल रशीद आदि मौजूद रहे। सैफनी में राधेश्याम राही ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर शाहिद हुसैन वारसी, नूर अहमद, अनुज शर्मा, यतेंद्र कुमार राही, रवि वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे। धमोरा में सपा युवजन सभा के कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर इमरान, विजयपाल यादव, निसार अली, सलमान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed