फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike went out of control and collided with divider, young man's tongue cut

Rampur News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की जीभ कटी

Fri, 06 Dec 2024 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 06 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bike went out of control and collided with divider, young man's tongue cut
शाहबाद (रामपुर)। अनियंत्रित होकर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक विकास की आधी जीभ कट गई। पीछे बैठा युवक और बच्ची घायल हो गए। डॉक्टर ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के मिलक गुलाम अली गांव निवासी विकास अपनी बेटी मानूसी (3) और बरेली के गुलड़िया गौरीशंकर गांव निवासी साले गुड्डू के साथ शाहबाद आ रहे थे। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे शाहबाद आते समय मंडी के सामने डिवाइडर से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।
विज्ञापन

इस हादसे में बाइक चला रहे विकास के चेहरे पर गंभीर चोटें आई। हादसे में विकास की आधी जीभ कट गई। वहीं, बाइक के पीछे बैठे साले गुड्डू और बेटी मानूसी के गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिस कारण इनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद उपरोक्त घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मासूम का रो-रोकर बुरा हाल था। चिकित्सकों ने घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना के बाद परिजन भी बिलखते हुए सीएचसी पहुंच गए। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर फारुख ने घायलों के परिजनों को बताया कि विकास की आधी जीभ कट गई है। जिसे बोलने में परेशानी आ रही है, और आगे भी आ सकती है।
वहीं, एक अन्य हादसे में राजकुमार और चकरपुर कदीम गांव निवासी कामेश भी घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed