{"_id":"66bcfd3f08893a686b05c7a4","slug":"bike-tricolor-rally-taken-out-in-the-city-martyrs-remembered-rampur-news-c-282-1-rmp1004-127956-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शहर में निकाली बाइक तिरंगा रैली, किया शहीदों को याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शहर में निकाली बाइक तिरंगा रैली, किया शहीदों को याद
Thu, 15 Aug 2024 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 15 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। आजादी की सालगिरह से पहले बुधवार को अफसरों व कर्मियोंं ने बाइक तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान शहीदों का नमन किया गया। आजादी की सालगिरह के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
बुधवार को भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीएम जोगिंदर सिंह, एसपी विद्या सागर मिश्र और सीडीओ नंद किशोर कलाल ने हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आंबेडकर पार्क से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा फिजिकल स्टेडियम में जाकर संपन्न हुई। डीएम ने कहा कि यह कार्यक्रम उन अमर शहीदों की याद में किए जा रहे हैं, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपना बलिदान दिया है। इन कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य बच्चों व आमजन में देश प्रेम व राष्ट्रीय चेतना को जागृत करना भी है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि सभी अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाकर इस अभियान में सहभागी बनें और स्वतंत्रता दिवस के पर्व को धूमधाम से मनायें। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महेश कौशिक सहित अन्य अधिकारी एवं भारी संख्या में आम जन मौजूद रहे।