फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike riding youth dies due to car collision

Rampur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to car collision
रामपुर। रविवार की शाम टांडा-बाजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार विजित यादव (21) पुत्र चंद्रभान सिंह टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टांडा क्षेत्र के ग्राम चक गजरौला निवासी विजित रविवार शाम बाइक से किसी काम के लिए दढ़ियाल जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टांडा-बाजपुर मार्ग पर ग्राम चक मुवाना के पास उसकी बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर के बाद जब तक लोग एकत्र हुए कार चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद दढ़ियाल चौकी इंचार्ज राकेश कुमार और परिजन भी पहुंच गए। इस दौरान मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में किया और एंबुलेंस बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज राकेश कुमार का कहना है कि कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के समय विजित हेलमेट नहीं लगाए था। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौत हो गई। अगर वह हेलमेट लगाए तो शायद जान बच जाती। विजित तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी से बाइक टकराने से पिता की मौत, पुत्री घायल
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में ससुराल से घर जा रहे एक बाइक सवार व्यक्ति की बाइक जेसीबी से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, वहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया है।

पटवाई थाना क्षेत्र के सोहना गांव निवासी नंदराम (45) की ससुराल पैंगबरपुर गांव में है। वह शनिवार को अपनी बेटी शालिनी के साथ ससुराल आए थे। ससुराल में एक दिन रुकने के बाद रविवार को दोनों बाइक से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में मेघानगला गांव के पास एक जेसीबी से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। वहां नंदराम को मृत घोषित कर दिया।
----------------------
सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल

मिलक। हाईवे पर तेज रफ्तार मारुति वैन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के रौरा कला गांव निवासी इरफान अपनी पत्नी जुलेखा के साथ बाइक से हाईवे स्थित देवोत्तम अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। इस दौरान रौरा कला जीरो पॉइंट पार करते समय तेज रफ्तार मारुति वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से इरफान व जुलेखा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को गंभीर अवस्था में लेकर नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने इरफान की नाजुक हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया।जुलेखा का इलाज निजी अस्पताल में ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed