फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike riding youth accused of firing

Rampur News: बाइक सवार युवक ने लगाया फायरिंग का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth accused of firing
रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र के एक युवक ने कार सवार चार लोगों पर मामूली विवाद को लेकर चल रही रंजिश के चलते फायरिंग का जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी इन्कार किया। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी रूपकिशोर ने शनिवार की दोपहर कुछ लोगों के साथ केमरी थाने पहुंच कर तहरीर दी। कहा कि कुछ दिन पूर्व उसके चाचा कृपाल सिंह का गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसमें उसने बीच-बचाव कर दिया था। इसी बात को लेकर गांव निवासी युवक उसे रंजिश मानने लगा। 27 जुलाई को गांव के ही शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन था। इस दौरान भी युवक ने उनसे विवाद किया था। मगर लोगों ने विवाद को शांत कर दिया था। आरोप है कि वह 28 जुलाई को बाइक से ग्राम रास डंडिया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में गांव निवासी कार सवार युवक ने अपने तीन अन्य साथियों की मदद से उसे रास्ते में घेर लिया और बदसलूकी करते हुए तमंचे से उसके ऊपर फायरिंग कर दी, मगर वह बच गया। वहीं, केमरी थाना प्रभारी हरिओम सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है। ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह गंगवार ने गांव के ही कुछ लोगों द्वारा दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता वार्ता कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed