{"_id":"66df8f6597d66abdb30676c4","slug":"bike-riders-tried-to-rob-the-bride-by-stopping-her-car-rampur-news-c-282-1-smbd1029-129594-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाइक सवारों ने दुल्हन की कार रोककर किया लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाइक सवारों ने दुल्हन की कार रोककर किया लूट का प्रयास
Tue, 10 Sep 2024 05:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। उत्तराखंड के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव से दुल्हन को विदाई कराकर लौट रही बरातियों को कुछ बाइक सवारों ने स्वार क्षेत्र के मेहंदीनगर गांव के मोड़ पर ओवरटेक करके लूटने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मारपीट में दूला का भाई चोटिल भी हो गया। बरातियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आ गए, जिसके चलते बदमाश फरार हो गए। इस दौरान बदमाश अपनी बाइक वहीं छोड़ गए। सूचना मिलने पर सीओ स्वार और कोतवाली पुलिस आप गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला बारात में हुए विवाद को बताया है, घटना की जांच की जा रही है।
लोगों ने बताया कि जिला मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे अंतर्गत खाईखेड़ा बीनावाला गांव निवासी शानिब अली की बरात सोमवार की दोपहर उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव रत्ना की मंडैया में तौफीक के यहां गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम शगुन मैरिज हाल में चल रहा था। वहां बरात में महिलाओं के फोटो खींचने को लेकर विवाद हुआ था। वर-वधू पक्ष के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। इसके बाद निकाह की राम अदायगी हुई और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम लगभग पौने आठ बजे बरात दुल्हन को विदाई करके अपने गांव के लिए रवाना हो गई। आरोप है कि बारात की गाड़ियां स्वार कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीनगर गांव के मोड़ पर भगवंत नगर ही पहुंची थी कि पीछे से कुछ बाइकों पर सवार युवक आए और उन्होंने दूल्हा-दुल्हन की कार ओवरटेक करके रोक ली। आरोप है कि युवकों के पास हथियार थे। यह देखकर बरातियों में शामिल महिलाओं में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर बाइक सवार युवक भाग खडे हुए, आरोपी अपनी एक बाइक वहीं छोड़ गए। शाम लगभग पौने आठ बजे हुई इस घटना की सुचना कोतवाली पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच गई।सीओ अतुल कुमार पांडेय ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया बरात में मारपीट का लग रहा है। इसके वावजूद घटना की पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के उत्तराखंड की और भागने की जानकारी मिली है।