{"_id":"69b30e12978982eeda091aba","slug":"bike-rider-injured-in-car-collision-rampur-news-c-282-1-smbd1027-166152-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
Fri, 13 Mar 2026 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार एक पोल से जा टकराई। गनीमत रही कि कार चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
घटना बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे नेशनल हाईवे पर ग्राम लोहा के पास हुई। जनपद बरेली के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम अठाबा निवासी अजय यादव बाइक से रामपुर की ओर से मिलक आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही क्रेटा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। कार के एयरबैग खुल जाने से चालक सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला बरेली के थाना भुता के ग्राम सुनहा रावल कला निवासी कार चालक अमित को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि घायल को परिजनों की सहमति से बरेली के निजी अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद