{"_id":"68449a37abb04b132404993c","slug":"bike-rider-injured-after-colliding-with-broken-culvert-rampur-news-c-282-1-smbd1025-147161-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टूटी पुलिया से टकराकर बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टूटी पुलिया से टकराकर बाइक सवार युवक घायल
Sun, 08 Jun 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। बाइक से ससुराल जा रहा एक युवक गांव खंडिया के पास जर्जर पुलिया से टकराकर घायल हो गया। घायल को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर पुलिया हादसे का सबब बन रही है। यहां रोजाना हो रहे हादसों से लोग परेशान हैं।
मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम रहेपुरा की गौंटिया निवासी प्रदीप सागर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खंडिया स्थित अपनी ससुराल बाइक से जा रहा था। गांव खंडिया के पास टूटी पुलिया से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिसके कारण युवक घायल हो गया। पीछे से आ रहे लोगों ने घायल युवक को किसी तरह उठाया और एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद युवक ससुराल पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम खंडिया के निकट जर्जर पुलिया रोजाना हो रहे हादसों का सबब बनती जा रही है। उनकी मांग के बावजूद प्रशासन पुलिया का निर्माण नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुलिया का निर्माण शीघ्र नहीं किया तो वह राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से मिलकर उनकी शिकायत करेंगे।