{"_id":"6838a4aac8476b287a02fe27","slug":"bike-rider-going-to-pick-up-his-brother-from-shahbad-dies-in-an-accident-rampur-news-c-282-1-rmp1005-146599-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शाहबाद से भाई को लेने जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शाहबाद से भाई को लेने जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत
Thu, 29 May 2025 11:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 29 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। गांव तुरखेड़ा के पास बुधवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में गांव मधुकर निवासी दिलशाद (25) की मौत हो गई। वह शाहबाद से अपने चचेरे भाई को लेने के लिए बाइक से जा रहा था। परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
बुधवार की रात गांव मधुकर निवासी दिलशाद का चचेरा भाई अख्तियार उत्तराखंड के रुद्रपुर से आया था। रात करीब 11 बजे घर आने के लिए वाहन न मिलने पर अख्तियार ने दिलशाद को फोन कर उसे ले जाने के लिए कहा। जिस पर दिलशाद बाइक से उसे लेने के लिए शाहबाद जा रहा था। जैसे ही वह गांव तुरखेड़ा के पास पहुंचा तो उसकी बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। हादसे में दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने देर शाम गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
छह माह पहले हुई थी शादी
दिलशाद की शादी छह माह पहले सैफनी के गांव बेरुआ निवासी शकीरन के साथ हुई थी। वह आइसक्रीम बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार की रात परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो दिलशाद की पत्नी शकीरन रो-रोकर बेहोश हो गई।