{"_id":"68449c967381d61b0a03f85f","slug":"bike-rider-farmer-injured-in-tractor-trolley-collision-rampur-news-c-282-1-smbd1025-147159-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार किसान घायल
Sun, 08 Jun 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। शुक्रवार की रात माटखेड़ा रोड पर बाइक सवार एक किसान को किसी अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन गंभीर हालत में बरेली ले गए। घायल की पत्नी कुलविंदर कौर ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
ग्राम माटखेड़ा निवासी गुरदीप सिंह पुत्र करनैल सिंह नगर में माटखेड़ा रोड पर रहते हैं। परिजनों के अनुसार, गुरदीप सिंह शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह बाइक से माटखेड़ा की ओर जा रहे थे। स्वार रोड स्थित ग्राम मुड़िया खुर्द के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। परिवार के लोग भी सीएचसी पहुंच गए। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, मगर परिवार के लोग रुद्रपुर ले गए। घायल की पत्नी कुलविंदर कौर ने घटना की शिकायत पुलिस में भी की है। उन्होंने बताया कि उनके पति का उपचार बरेली में चल रहा है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --