फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike rider dies after collision with tractor-trolley

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 19 Nov 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 19 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after collision with tractor-trolley
बिलासपुर (रामपुर)। साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर घर आते समय गांव उधमपुर निवासी बब्लू (35) की बाइक में खजुरिया रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बब्लू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम उधमपुर निवासी बब्लू मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे ग्राम अहरो की साप्ताहिक बाजार से खरीदारी करने के लिए बाइक से गए थे। पुलिस के अनुसार, खरीदारी करके वापस आते समय ग्राम अहरो से निकलते ही खजुरिया रोड स्थित एक तालाब के पास गन्ना भरी एक ट्रैक्टर ट्राॅली के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बब्लू की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त बाइक व गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed