{"_id":"6ad3e47a7a8e54db1007f33c","slug":"six-months-school-fees-will-be-waived-for-the-children-of-farmers-affected-by-the-hailstorm-rampur-news-c-282-1-smbd1025-182783-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के बच्चों की छह माह की फीस होगी माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के बच्चों की छह माह की फीस होगी माफ
Sun, 18 Oct 2026 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोविंद सर नवाबगंज में शनिवार को दिल्ली कारसेवा वाले बाबा अनूप सिंह उर्फ वीर जी के आह्वान पर सिख समाज की आपात बैठक हुई। इलाके में हुई भयंकर ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से हजारों एकड़ फसल बर्बाद हुई थी। इस पर बैठक में गहरी चिंता जताई गई। अन्नदाताओं को हर संभव संबल प्रदान करने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।
बाबा अनूप सिंह ने कहा कि सभी एकजुट होकर प्रयास करें। डेरा कारसेवा नवाबगंज पीड़ित किसानों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। तात्कालिक राहत के लिए मीरी पीरी खालसा अकादमी के चारों विद्यालयों ने एक बड़ा निर्णय लिया। इसके तहत ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के बच्चों की आगामी छह महीने की पूरी फीस माफ करने की घोषणा की गई।
डेरा कारसेवा नवाबगंज संगत के सहयोग से क्षेत्र के 10 गांवों के गुरुद्वारा साहिबानों के ग्रंथियों को नियमित अनाज व राशन की सेवा भी देगा। पूर्व में स्थगित हुए किसान मेले की नई तिथियां भी तय की गईं। यह मेला अब 25, 26 और 27 अक्तूबर को भव्यता के साथ आयोजित होगा। पहले यह आयोजन मात्र दो दिनों का तय किया गया था। किसानों और कृषि विशेषज्ञों के भारी उत्साह को देखते हुए इसकी अवधि बढ़ाकर तीन दिन कर दी गई है। इस तीन दिवसीय मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी, उन्नत बीज, नई तकनीक और किसानों के मार्गदर्शन हेतु विशेष कार्यशालाएं होंगी। बैठक में जसबीर सिंह उप्पल, परमजीत सिंह भिंडर सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।