फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kundeshwara defeated Shakti Farm 5-4 in a penalty shootout.

Rampur News: पेनल्टी शूटआउट में कुंडेश्वरा ने शक्ति फार्म को 5-4 से हराया

Sun, 18 Oct 2026 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Kundeshwara defeated Shakti Farm 5-4 in a penalty shootout.
टांडा (रामपुर)। मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में कुंडेश्वरा, उत्तराखंड की टीम ने शक्ति फार्म, उत्तराखंड को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ के चौथे मिनट में कुंडेश्वरा के खिलाड़ी लाला ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद शक्ति फार्म ने पलटवार किया और 15वें मिनट में शुभम ने गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला जारी रहा, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें कुंडेश्वरा ने 5-4 से बाजी मारते हुए अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

इससे पहले एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान ने रिबन काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मुकाबले के दौरान कमेंट्री मुहम्मद सईद सागर और जहीर जिया ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी नफीस और मोइन अली ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष फरीदुज्जफर रहमानी, प्रदेश सचिव साजिद सैफी, यामीन खान, शाहिद सैफी, हकीम अब्दुल सलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed