फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bike rider died in accident

अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर का मझरा गांव निवासी राजू (25) बाइक पर सवार होकर शुक्रवार देर रात को रामपुर से बरेली की ओर जा रहे थे। रास्ते में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया पुल पर एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराकर घर ले गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया अज्ञात वाहन से एक युवक की मौत हुई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed