{"_id":"65f60b414be17760c20f1697","slug":"bike-rider-brother-dies-sister-injured-in-tractor-trolley-collision-rampur-news-c-282-1-rmp1006-118269-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत, बहन घायल
Sun, 17 Mar 2024 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि बहन घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुरादाबाद जनपद के कटघर थाना क्षेत्र के सैदपुर पल्ला गांव निवासी तालिब अपनी बहिन गुलिस्ता के साथ मिलक क्षेत्र की ओर रिश्तेदारी में आया था। वहां से शनिवार सुबह वापसी अपने घर जा रहा था। इस बीच शहजादनगर क्षेत्र के तहत भंडपुरा गांव के सामने एक ढाबे के पास उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसा देख आसपास के लोगो ने दौड़कर दोनों को सड़क से उठाया। इसमें तालिब (28) पुत्र नन्हे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घायल को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। उधर हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।