फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike collides with electric pole, driver dies, wife and friend injured

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, चालक की मौत, पत्नी और दोस्त घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole, driver dies, wife and friend injured
मिलक। युवक की बाइक अनिंयत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में युवक, उसकी पत्नी व दोस्त घायल हो गया। लोगों ने तीनों को सीएचसी में भर्ती करा दिया, जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को रेफर कर दिया। बरेली लेजाते समय युवक की मौत हो गई। घटना पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई है।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के अगरास गांव निवासी अजय कुमार (26 वर्ष) अपनी गर्भवती पत्नी ममता और दोस्त संटू के साथ मिलक-बिलासपुर रोड से केमरी थाना क्षेत्र के रास-डंडिया गांव दवा लेने के लिए जा रहे थे। इस बीच रविवार दोपहर को कोतवाली क्षेत्र के सिहारी गांव के मोड़ पर जैसे ही पहुंचे, तो एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने पर बाइक बेकाबू हो गई और बिजली के खंभे में जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों का नगर की सीएचसी पर प्राथमिक इलाज कराया गया। जहां पर गंभीर घायलों को बेहतर इलाज को रेफर कर दिया। परिवार वाले घायलों को बरेली ले गए। जहां पर अजय कुमार को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह ने अजय कुमार की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। तहरीर के आधार पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed