Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike collides with e-rickshaw coming from wrong side, one dead

Rampur News: गलत साइड से आ रहे ई रिक्शे में घुसी बाइक, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with e-rickshaw coming from wrong side, one dead
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर गलत साइड से आ रहे ई रिक्शे में बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिक्शा चालक घायल हो गया। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


हादसा शनिवार की रात क्षेत्र में हाईवे पर एक होटल के सामने हुआ। शहजादनगर निवासी सुनील कुमार (32) मेहनत-मजदूरी करता था। शनिवार को उसके बेटे की तबीयत खराब थी। देर शाम घर आने पर जब उसे इसकी जानकारी हुई तो वह दवा लेने के लिए बाइक से धमोरा चला गया। रात में वह दवा लेकर वापस आ रहा था। बताते हैं कि रेस्टोरेंट के सामने गलत साइड से एक ई रिक्शा आ रहा था। सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक रिक्शे में घुस गई।
विज्ञापन

हादसे में सुनील समेत रिक्शा चालक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। शंकरपुर निवासी ई रिक्शा चालक परमानंद का उपचार चल रहा है। शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष अर्जुन त्यागी के अनुसार इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed