{"_id":"66c0f8b84038702f7404a894","slug":"bike-collided-with-kanwadiya-angry-kawadiyas-created-jam-rampur-news-c-282-1-rmp1006-128121-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कांवड़िये से टकराई बाइक, गुस्साए कावड़ियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कांवड़िये से टकराई बाइक, गुस्साए कावड़ियों ने लगाया जाम
Sun, 18 Aug 2024 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
केमरी (रामपुर)। क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान हंगामा हो गया। कांवड़ लेकर वापस आ रही टोली के कांवड़िये की बाइक से टक्कर हो गई, जिससे कावड़ियां घायल हो गया और उसकी कांवड़ भी खंडित हो गई। इससे गुस्साए कांवड़िये हंगामा करने लगे और सड़क जाम कर दी। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धावनी बुजुर्ग व आसपास के लगभग 60 कांवड़िये सात अगस्त को हरिद्वार गंगाजल लेने गए हुए थे।
शनिवार रात 8:30 पर कांवड़ियों की टोली केमरी रोड पर सड़क किनारे रुकी हुई थी। कांवड़ियों का आरोप है कि केमरी से रामपुर की तरफ जा रहे एक बाइकसवार ने एक सड़क किनारे बैठे एक कांवड़िये पर बाइक चढ़ा दी, जिससे कांवड़िया घायल हो गया और उसकी कांवड़ भी खंडित हो गई। वहीं बाइक सवार युवक व बाइक पर बैठी महिला भी घायल हो गई।
कांवड़िये को घायल देख अन्य कांवड़िये वहां हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर केमरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कांवड़िये व बाइक सवार एवं महिला को लेकर पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कांवड़ खंडित होने से नाराज कांवड़ियों ने केमरी-रामपुर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी व एएसपी मौके पर पहुंचे। कावड़ियों से बातचीत करने पर तय हुआ कि कांवड़ियों की टोली में से दो लोग पुलिस के साथ हरिद्वार जाकर जल लेकर आएंगे, जिसके बाद पुलिस के साथ दो लोग हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। करीब डेढ़ घंटे के बाद पुलिस के समझाने पर कांवड़ियों ने जाम खोला।