{"_id":"57b75b484f1c1ba2506ed2de","slug":"bike-accident-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में इमाम-युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में इमाम-युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना स्वार कोतवाली सीमा क्षेत्र से सटे उत्तराखंड के थाना केलाखेड़ा (रामनगर) गांव की है। मसवासी के मोहल्ला चाऊपुरा निवासी इस्माइल पुत्र खलील अहमद और नदीम अहमद पुत्र नियाज हुसैन दोनों आपस में दोस्त थे। शुक्रवार की दोपहर इस्माइल, नदीम के साथ अपनी प्रेमिका को लेने बाइक से केलाखेड़ा गए थे।
दोनों युवकों ने प्रेमिका के घर पहुंच कर उसे बाइक पर बैठा लिया। मामले की जानकारी हुई तो गांव के लोगों में गुस्सा फैल गया। ग्रामीणों ने युवकों को घेरने के लिए पीछा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के पीछा करने पर दोनों युवक घबराकर बाइक तेज रफ्तार से दौड़ाने लगे।
गांव के बाहर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक गांव के ही इमाम शहादत हुसैन की बाइक से भिड़ गई। जबरदस्त टक्कर लगने से इमाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मसवासी का प्रेमी इस्माइल गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछा कर रहे ग्रामीणों ने उसके साथी नदीम अहमद को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
घायल युवक को 108 एंबुलेंस से बाजपुर भेजा जा रहा था कि इस्माइल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मसवासी में परिजनों को मिली तो उन में कोहराम मच गया।
युवक के दोस्त की जमकर हुई पिटाई ःयुवती को भगा कर ले जा रहे युवक के दोस्त को गांव के लोगों ने पकड़ लिया था। उसके बाद उसको बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।
युवती को परिवार के लोग ले गए ः प्रेमी के साथ भाग रही युवती हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। अपनी बेटी को अपने साथ ले गए।