{"_id":"61969b18556b420cfa1635a7","slug":"bial-of-ex-district-president-of-sp-granted-rampur-news-mbd4098893139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के करीबी व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, जमानत मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के करीबी व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, जमानत मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के करीबी व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने अधिवक्ता के माध्यम से एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण प्रार्थना दिया। उसके बाद उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।
क्रिकेट ट्रॉफी पुरस्कार वितरण के दौरान सपा सांसद आजम खां ने भाजपा प्रत्याशी रहीं फिल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जयाप्रदा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इस पर भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने एक जुलाई 2019 को सपा सांसद आजम खां सहित 11 लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें विवेचक ने 24 दिसंबर 2019 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। 28 अप्रैल 2020 को कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों को समन जारी किए गए थे। गुरुवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान ने अपने अधिवक्ता नासिर सुल्तान के माध्यम से एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इसके बाद उनके अधिवक्ता की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका मंजूर कर ली। अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान की जमानत मंजूर हो गई है।