{"_id":"591365294f1c1b7a0485109b","slug":"bhoodh-jaynti","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भगवान बुद्ध ने दिया शांति और प्रेम का संदेश’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भगवान बुद्ध ने दिया शांति और प्रेम का संदेश’
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 11 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के आनंद कान्वेंट स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम मे भाग लेते बच्चे। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आनंद कावेंट में बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया गया। जिसमे भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस मौके पर बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जबकि डाकू अंगुलीमाल की कहानी पर नाटक भी पेश किया गया।
प्रधानाचार्य आभा सक्सेेना ने बच्चो को संबोधित करते हुए बुद्ध की उपदेशों का लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ा। अनेक राजा और आम नागरिक बुद्ध के अनुयायी बन गए थे। इन राजाओं ने बौद्ध धर्म को श्री लंका, वर्मा, सुमात्रा जावा, चीन, जापान, तिब्बत, आदि देशों में फैलाया। प्रबंधक पीयूष सक्सेना ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध के उपदेश सरल था । इस मौके पर सीमा शर्मा, बबिता चौधरी, भारती, ममता, पूजा चौहान, शाहना बी आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ की ओर से जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह बादल के घर पर गौतम बुद्व जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी लोगों ने अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
सबसे पहले भगवान गौतम बुद्व के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप जलाकर पुष्पाजलि अर्पित की गई। उसके बाद वहां पर मौजूद लोगों केे द्वारा बारी - बारी से अपने विचार पेेश करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। गोष्ठी की अध्यक्षता सत्यपाल सिंह ने की। इसके अलावा भारतीय बौद्व महासभा उत्तर प्रदेश ने गौतम बुद्व की जयंती पर कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर बुद्व वदंना की गई। कार्यक्रम में हीरालाल गौतम, चमन सिंह, शोभित आदित्य, ओमकार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन