{"_id":"67b8d8ffe5d36c4ff7035a8e","slug":"bhakiyu-got-angry-on-taking-the-farmer-into-custody-rampur-news-c-282-1-rmp1004-140187-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किसान को हिरासत में लेने पर भड़की भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किसान को हिरासत में लेने पर भड़की भाकियू
Sat, 22 Feb 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। लेखपाल के साथ मारपीट के मामले में फरार चल रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल दीदार सिंह साबी की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय पुलिस ने उनके करीबी एक किसान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी, जिस पर किसानों का पार चढ़ गया।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए किसान को छोड़ने की मांग को लेकर थाने पहुंच गए, जहां पर उन्होंने किसान को छोड़ने की मांग की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए किसान को छोड़ दिया जाएगा।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल दीदार सिंह के खिलाफ लेखपाल अवनीश कुमार ने मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा आदि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में उनके नौकर को भी नामजद किया गया था। साबी पर इनाम की घोषणा के बावजूद पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इस मामले में साबी के नौकर की जमानत हो चुकी है।
विज्ञापन
साबी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब लगातार दबिश दे रही है। इस मामले को लेकर अब पुलिस ने मोहल्ला विशारदनगर निवासी नरेंद्र सिंह लाड़ी को हिरासत में ले लिया। इसको लेकर किसान नेताओं ने विरोध जताया है। शुक्रवार को भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल अपने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और हिरासत में लिए गए किसान को छोड़े जाने की मांग की।
शाम के समय प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह से हुई वार्ता के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें कोतवाल ने आश्वासन दिया है। वह इंतजार कर रहे हैं। पकड़े गए किसान को पुलिस यदि नहीं छोड़ती है, तो वह शनिवार को कोतवाली में दरियां बिछाकर धरने पर बैठ जाएंगे।
वहीं, कोतवाल बलवान सिंह का कहना है कि पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की कार्रवाई की गई है। आवश्यक पूछताछ के बाद पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ दिया जाएगा।