{"_id":"66c103669e897d84c10f2196","slug":"bhadra-kaal-starts-from-morning-tie-rakhi-after-131-pm-tomorrow-rampur-news-c-282-1-rmp1001-128112-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से लग रहा भद्राकाल, कल दोपहर 1:31 के बाद बांधें राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से लग रहा भद्राकाल, कल दोपहर 1:31 के बाद बांधें राखी
Sun, 18 Aug 2024 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। रक्षा बंधन का पर्व सोमवार कल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रक्षा बंधन पर अमृत या शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांधने का विशेष महत्व है। लिहाजा बहनें दोपहर 1:31 से अर्द्धरात्रि तक भाई की कलाई पर राखी बांधें। दिन में भद्राकाल होने के कारण कुछ समय राखी न बांधे।
फ्रैंड्स कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के आचार्य पंडित नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि रक्षा बंधन पर अगर बहनें अमृत मुहूर्त में राखी बांधती हैं तो यह विशेष फल देने वाला होता है। इस मुहूर्त में राखी बांधने का लाभ भाई और उसके परिवार को अमृत जैसा प्राप्त होता है। सोमवार को श्रावण माह के दिन रक्षा बंधन का पवित्र कार्य होगा, परंतु इस दिन दोपहर 1:31 तक भद्रा व्याप्त रहेगी। इसके साथ भद्रा का पूछ काल सुबह एक घंटे के लिए 9 : 51 से 10:54 तक रहेगा। इसलिए अगर यह समय उचित समझा जाए तो इसमें राखी बांध सकती हैं। अन्यथा की स्थिति में दोपहर 1:31 बजने के बाद ही राखी बंधन का कार्य किया जाना चाहिए।
जेल में बंदियों को राखी बांधेगी बहनें
जिला कारागार रामपुर में रक्षा बंधन पर बंदियों को राखी बांधने के प्रबंध किए गए हैं। कतारों में लगकर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि इसके लिए विशेष तैयारी की गई है।