{"_id":"689264e29c2bff58ba0636e5","slug":"beo-arrived-to-investigate-complaints-of-dirt-in-the-school-and-lateness-of-teachers-rampur-news-c-282-1-rmp1019-150926-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्कूल में गंदगी और शिक्षकों की लेटलतीफी की शिकायत पर जांच को पहुंचे बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्कूल में गंदगी और शिक्षकों की लेटलतीफी की शिकायत पर जांच को पहुंचे बीईओ
Wed, 06 Aug 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। स्कूल में गंदगी और शिक्षकों के देरी से आने की शिकायत पर पहुंचे स्वार खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार ने मामले की जांच की। उन्होंने शिक्षकों को व्यवस्था में सुधार करने की चेतावनी दी है। कहा है कि यदि शिकायत की पुनरावृत्ति हुई तब कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
मामला क्षेत्र के गांव हसनपुर-उत्तरी के मझरा ज्वालापुर के परिषदीय स्कूल का है। यहां के निवासी ग्रामीण राजेंद्र, केशव कुमार, रितिका, लक्ष्मी देवी, अवनी, धर्मेंद्र कुमार, राजपाल सिंह आदि का आरोप है कि स्कूल में तमाम गंदगी रहती है। शौचालय भी उपयोग करने योग्य नहीं हैं। ऐसी हालत में स्कूली छात्र-छात्राओं को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में सुधार कराने के प्रति स्कूली शिक्षक कतई गंभीर नहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक रोजाना देर से स्कूल आते हैं और समय से पहले ही स्कूल बंद कर चले जाते हैं। जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की थी। जिसके मद्देनजर मंगलवार को स्वार खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार स्कूल पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए हैं। बीईओ ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। बताया कि शिक्षकों को व्यवस्था में सुधार करने की चेतावनी दी गई है।