फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Benefits of yoga explained through essays and quizzes at Raza Library

Rampur News: रजा लाइब्रेरी में निबंध और प्रश्नोत्तरी के जरिये बताए योग के फायदे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Benefits of yoga explained through essays and quizzes at Raza Library
रामपुर। रजा लाइब्रेरी में चल रहे योगोत्सव के तहत शुक्रवार को प्रश्नोत्तरी और निबंध के जरिये योग के फायदों को गिनाया गया। इसके साथ ही बच्चों ने योग का प्रदर्शन करते हुए लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान योग की महत्वता को अपनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

लाइब्रेरी में चल रहे योगोत्सव के तहत दूसरे दिन शुक्रवार को रंगमहल स्थित सभागार में प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रामपुर के दयावती मोदी अकादमी, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट पॉल स्कूल एवं जिला योगासन खेल संघ के छात्र-छात्राओं ने गहन अध्ययन, मनन और प्रस्तुति के साथ योग के इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
विज्ञापन

योग मानव कल्याण का मार्ग विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारतीय योग परंपरा के शास्त्रीय आधारों को समकालीन जीवन शैली से जोड़ते हुए अत्यंत रोचक उत्तर प्रस्तुत किए। इसके बाद स्वरसाधना योग सत्र का आयोजन गाचार्य मीनाक्षी रानी आर्या द्वारा किया गया। लाइब्रेरी के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने कहा कि किसी भी समाज का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि उसकी युवा पीढ़ी क्या सोचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हम सभी उपकरण विशेषकर मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट से जुड़े उपकरणों के इतने अभ्यस्त हो गए हैं कि हमारी अपनी सोचने की क्षमता धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। आप सभी का जीवन योग के माध्यम से सफल, सुखी, समृद्ध और शांतिपूर्ण हो, यही मेरी शुभकामनाएं हैं। इस माैके पर तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed