{"_id":"64a874a6c42ac2fe3b014ecb","slug":"beneficiaries-will-also-get-houses-for-tying-of-animals-along-with-houses-rampur-news-c-282-1-rmp1001-693-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: लाभार्थियों को आवासों के साथ पशुओं के बंधने के लिए भी आवास मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: लाभार्थियों को आवासों के साथ पशुओं के बंधने के लिए भी आवास मिलेंगे
विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी ने लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौंपी। इसके साथ ही प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों को शौचालय और पशुओं के रहने के लिए पशु शेड भी दिए जाएंगे। शुक्रवार को शाहबाद ब्लॉक परिसर में बीडीओ नरेंद्र सिंह गंगवार और ब्लाक प्रमुख मुन्नी देवी ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबी सौंपी। शाहबाद विकासखंड क्षेत्र के 85 लाभार्थी ब्लॉक पहुंचे। ब्लॉक में दिव्यांग समेत कई लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबी सौंपी गई। बीडीओ नरेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि रामपुर जिले पर भी 182 लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबी सौंपी गई है। शाहबाद विकास खंड क्षेत्र के 267 लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत आवास दिए गए है। इस दौरान एडीओ पंचायत अवधेश कुमार, ग्राम पंचायत सचिवों में मनोज कुमार, उमेश गौतम आदि मौजूद रहे।
शाहबाद बीडीओ नरेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि शाहबाद में 85 और जिले पर 182 कुल 267 लाभार्थियों को आवास दिए गए हैं। जिनके पास शौचालय नहीं है, उन्हें पात्रता के आधार पर शौचालय भी दिए जाएंगे। ऐसे लाभार्थी जिनको आवास दिया गया है और पशु बांधने या पालने के लिए कोई भवन नहीं है, तो उनको पशु शैड बनवा कर दिया जाएगा। यह सब योजना के अंतर्गत होगा।