फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   B.Ed entrance exam: Candidates confused by questions related to AI

बीएड प्रवेश परीक्षा : परीक्षार्थियों को एआई से जुड़े सवालों ने उलझाया

Mon, 02 Jun 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 02 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam: Candidates confused by questions related to AI
रामपुर। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के चार केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस दौरान 87 फीसदी परीक्षार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। इस दौरान एआई से जुड़े सवालों ने परीक्षार्थियों को जरूर उलझाया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। शहर के राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय रजा इंटर कालेज , राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज, राजकीय जुल्फेकार बालिका इंटर कालेज में रविवार को दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

कड़ी चेकिंग व बायोमैट्रिक चेकिंग के जरिए परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। पहली पाली में सामान्य हिंदी व अंग्रेजी की परीक्षा हुई जबकि दूसरी पाली में तकनीकी से जुड़े सवालों को पूछा गया। इस दौरान तकनीकी से जुड़े सवालों को पूछा गया। बरेली से परीक्षा देने आई मानसी गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया में चेट जीपीटी एप्लिकेशन की उपयोगिता के संबंध सवाल किए गए थे। पूछा गया था कि ब्ल्यू टूथ डिवाइस का प्रयोग किन किन क्षेत्र में किया जा रहा है। इसी तरह मुरादाबाद के सुकेश व इरफान का कहना था कि तकनीकी सवाल ज्यादा थे। शाम को दोनों पालियों में परीक्षा संपन्न हो गई। इस दौरान डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होे गई है। कहीं से भी कोई गड़बड़ी कोई सूचना नहीं है। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर दिया गया है। इन उत्तर पुस्तिकाओं को मुख्यालय भेजा जा रहा है।

डाॅ.जागृति मदान
नोडल अधिकारी बीएड परीक्षा एवं प्राचार्या राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय
------------------------------

पहली पाली में 192 तो दूसरी में 190 गैर हाजिर
रामपुर। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में पहली पाली में कुल 1553 परीक्षार्थी पंजीकृत थे,जिसमें से 1361 ने परीक्षा दी। इस दौरान 192 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे,जबकि दूसरी पाली में 1363 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान पुलिस के भी कड़े प्रबंध किए गए थे।

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed