फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bear killed cow in deleth chanju village broke cowshed

देलठ में छत तोड़कर गोशाला में घुसा भालू, गाय उतारा मौत के घाट

Thu, 22 Apr 2021 05:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
bear killed cow in deleth chanju village broke cowshed
देलठ के चुंजा में भालू का आतंक - फोटो : RAMPUR-HP
ननखड़ी (किन्नौर)। ननखड़ी खंड की देलठ पंचायत के चूंजा गांव में भालू के आतंक से ग्रामीण खौफजदा हैं। भालू ने एक माह के भीतर तीन गोशाला को तहस-नहस कर गाय को मार डाला। बुधवार रात यहां भालू ने छत तोड़कर गोशाला में घुसा और गाय को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद गांव के लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात ग्राम पंचायत देलठ के चूंजा गांव में भालू ने गोशाला में घुसकर गाय को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। पशुपालक विकास ठाकुर ने बताया की बुधवार रात करीब 11 बजे गोशाला से गाय ने जोर से कराहने की आवाज सुनी। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह से भालू को मौके से भगाया। इससे 15 दिन पूर्व भी इसी गांव में भालू ने गोशाला में घुसकर गाय को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

बीते 22 दिन में भालू के हमले की यह तीसरी घटना है। भालू की दहशत से ग्रामीण बुरी तरह से सहमे हुए हैं। भालू के खतरे को देखते हुए ग्रामीण खेतों और बागीचों में जाने से भी कतरा रहे हैं। क्षेत्र में भालू ने बादाम की फसल को भी काफी क्षति पहुंचाई है। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। चूंजा गांव के विकास ठाकुर, अशोक कुमार, गोविंद सिंह, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरजीत कुमार सहित अन्य लोगों ने वन विभाग से जल्द भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के एआरओ ललित गौतम ने बताया कि भालू को भगाने के लिए विभाग की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। उन्होंने सुबह और शाम के समय ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed