फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bar asso election

श्याम लाल, सुधीर, ब्रह्मस्वरूप अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

Sat, 18 Feb 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 18 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
bar asso election
रामपुर में कचहरी में शुक्रवार को चुनाव के लिए नांमाकन करते अधिवक्ता ।

विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। अध्यक्ष पद पर  श्याम लाल ने फिर दावेदारी जताई है। उनके मुकाबले दो अन्य प्रत्याशियों ने दावेदारी की है। महासचिव पद के लिए अंजू सिंह और रामौतार सैनी समेत तीन ने दावा ठोंका है।

बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। शुक्रवार को बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 28 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को नामांकन कराए गए। अध्यक्ष समेत कई पदों के लिए सुबह से ही अधिवक्ताओं में गहमागहमी देखी गई। चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल ने दावेदारी जताई है। इसी पद पर सुधीर यादव व ब्रह्म स्वरूप, मुन्ना लाल ने अपना पर्चा दाखिल किया। महासचिव पद के लिए अंजू सिंह ने दावेदारी जताई।
विज्ञापन


मोहम्मद असलम खां, शिव नरेश तोमर और रामौतार सिंह ने भी दावेदारी जताई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए केपी सिंह यादव व गणेश कुमार सक्सेना, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए (10 वर्ष से अधिक) के लिए अजीत सिंह, चन्द्र प्रकाश सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के लिए इरम शाह, शाहिद अली, प्रमोद सागर ने नामांकन कराया।  कोषाध्यक्ष पद के लिए रोमित कुमार सिंह, कुशल कुमार पुठिया, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए लालाराम,  मोहम्मद उस्मान खां ने दावेदारी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त सचिव प्रकाशन पद के लिए शहाब शाकिर खां, संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए  उपेंद्र पाल सिंह, शहाब शाकिर खां ने परचा दाखिल किया। कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से कम) श्रेणी के लिए अमर पाल सिंह पटेल, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद जलालुद्दीन, इम्तियाज अली तथा यशपाल मौर्या ने पर्चे दाखिल किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed