फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ban on rally till 22 janaury

22 जनवरी तक रैलियों पर रहेगा प्रतिबंध, अनुमति के बाद हो सकेंगी इंडोर सभाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
ban on rally till 22 janaury
रामपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते विधानसभा चुनाव के लिए रैलियां प्रतिबंधित रहेंगी। हालांकि, राजनीतिक दल अधिकतम तीन सौ लोगों के साथ किसी खुले मैदान, बरातघर या हॉल में इंडोर सभाएं अनुमति के बाद कर सकते हैं।
विज्ञापन

रामपुर में दूसरे चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। इसके लिए 21 जनवरी से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। लिहाजा, प्रशासन ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि रोड शो, पदयात्रा, साइकिल, बाइक, वाहन रैली तथा जुलूस 22 जनवरी तक प्रतिबंधित रहेंगे। चुनाव आयोग द्वारा पुन: समीक्षा के बाद दोबारा निर्देश जारी किए जाएंगे। राजनीतिक दलों, संभावित उम्मीदवारों तथा अन्य समूहों द्वारा भौतिक रूप से की जाने वाली निर्वाचन रैलियां 22 जनवरी तक प्रतिबंधित रहेंगी। राजनीतिक दलों के लिए अधिकतम तीन सौ व्यक्तियों अथवा हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत या आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अनुमन्य सीमा के अंतर्गत इंडोर मीटिंग की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों से कोविड-19 के अनुरूप व्यवहार एवं निर्वाचन संबंधी समस्त गतिविधियों के दौरान आदर्श आचार संहिता के समस्त निर्देशों का अनुपालन कराने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed