फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ban on passing of vehicles on old bridge of Bhakra Dam

Rampur News: भाखड़ा डैम के पुराने पुल पर वाहनों के गुजरने पर लगाया प्रतिबंध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ban on passing of vehicles on old bridge of Bhakra Dam
रामपुर। नहर विभाग के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने करीब एक सौ वर्ष पुराने कमजोर भाखड़ा डैम के पुराने पुल पर शुक्रवार की शाम से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। ऐसे में वाहनों को नए पुल से होकर गुजारा जा रहा है।नहर विभाग के एसडीओ सलमान अहमद के अनुसार एक्सईएन सियाराम ने नहर विभाग एवं पुलिस को जारी आदेश में कहा है कि नगर में भाखड़ा डैम का पुराना पुल करीब 100 वर्ष से ज्यादा का हो गया है, जिसकी उम्र पूरी हो चुकी है और अेहद कमजोर हालत में है। बारिश एवं संभावित बाढ़ के मद्देनजर पुल से होकर भारी वाहनों का गुजारा जाना खतरे से खाली नहीं है, ऐसे में उन्होंने पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का निर्देश जारी किया है। एसडीओ नहर ने बताया कि एक्सईएन के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम करीब 7:00 भाखड़ा डैम के पुराने लोहे के पुल पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर पुल बंद करने की कार्रवाई कर दी है। ऐसे में पुल से वाहनों का गुजरना बंद हो गया है। उक्त संदर्भ में कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि नहर विभाग के एक्सईएन के आदेश पर पुल पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। ऐसे में वाहन डैम के अब नए पुल से होकर गुजारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed