{"_id":"61f04fc5da0fcc5ba71e1ccb","slug":"balaji-durbar-rampur-news-mbd417072983","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम जानकी बैठे हैं जिनके सीने में-------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम जानकी बैठे हैं जिनके सीने में-------
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। श्री बालाजी दरबार समिति की ओर से लगे शक्ति दरबार में श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की मंगल कामना को लेकर आहुति दी। यज्ञ में बाद लगाए गए दरबार में श्रद्धालु देर तक भक्तिभाव में खोए रहे।
मंगलवार को दोपहर ज्वालानगर स्थित मायादेवी धर्मशाला में शक्ति दरबार लगाया गया। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए लगाए गए चालीसा विशेष दरबार में पहले यज्ञ हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति दी। महंत अभिषेक मिश्रा ने श्री बालाजी महाराज का मार्ल्यापण किया। अखंड ज्योति प्रज्जवलित करने के बाद दरबार प्रारंभ हुआ। गणेश वंदना के बाद हुई गुरु वंदना। प्रेतराज सरकार की वंदना के बाद गुणगान शुरु हुआ । बाबा के भक्तों ने भजन प्रस्तुत कर बाबा का गुणगान किया। संकट के सताए लोग यहां सीने से लगाए जाते हैं। बाबा रे बाबा रे। श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में। मैं तो दिवाना बाबा का दीवाना जैसे भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। आरती के बाद दरबार का समापन हुआ। इस दौरान उपमहंत आयुष मिश्रा, वेद प्रकाश सक्सेना, सुशील कुमार अग्रवाल, निरंकार सरन गुप्ता, अरविंद सक्सेना, दिनेश कुमार, विशाल सक्सेना, सुबोध श्रीवास्तव, अंकुर भटनागर, अमन गर्ग, दिपांशु सक्सेना, हिमांशु पाराशरी आदि मौजूद रहे।