{"_id":"683e069974688c80f304dc72","slug":"bakrid-administration-on-alert-officials-banned-from-leaving-headquarters-rampur-news-c-282-1-rmp1021-146842-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद : प्रशासन सतर्क, अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद : प्रशासन सतर्क, अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर लगी रोक
Tue, 03 Jun 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सात जून को बकरीद के त्योहार को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसके लिए डीएम जोगिंदर सिंह ने अफसरों को थानावार जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अधिकारी अपना मोबाइल नंबर 24 घंटे चालू रखेंगे और कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि जिले में बकरीद के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। त्योहार को देखते हुए अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई है, जिसमें ईदगाह चौराहे पर तहसीलदार सदर कृष्ण कुमार चौरसिया, जामा मस्जिद पर नायब तहसीलदार सदर मानवेंद्र सिंह, थाना कोतवाली पर नायब तहसीलदार सदर देवेश पांडेय, थाना गंज पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंकित मित्तल, थाना सिविल लाइन पर जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा को तैनात किया गया है। इसी तरह देहात क्षेत्र के थाना पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।
डीएम ने बताया कि समस्त अधिकारी त्योहार पर विशेष सतर्कता बरतते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क एवं भ्रमणशील रहकर शांति बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसका तत्काल स्थल पर ही दृढ़तापूर्वक समाधान करते हुए उसकी सूचना तत्काल एडीएम एवं एएसपी को देंगे।
विज्ञापन
ईदगाह पर सफाई कराने के निर्देश
डीएम ने सभी एसडीएम व ईओ को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकतानुसार क्षेत्र से संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं। इसके अतिरिक्त अपने-अपने क्षेत्रों में ईदगाह के आसपास तथा ईदगाह को आने-जाने वाले मार्गों की समुचित सफाई व्यवस्था समय से पूर्व कराना सुनिश्चित करें। इस व्यवस्था के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित कर लें।
कंट्रोल रूम बनाया गया
बकरीद के लिए जिला स्तर पर कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूप में 8445161506, 9068302632, 0595-2350404 एवं व्हाटसएप नंबर 9045299525 है। इस कंट्रोल रूम में बीईओ नगर सुनील सक्सेना की ड्यूटी लगाई गई है। वह बकरीद पर कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण करेंगे।