{"_id":"685af9853d362c0f740f87aa","slug":"bajrang-dal-leader-arrested-for-assaulting-contract-worker-fir-filed-against-four-rampur-news-c-282-1-smbd1029-148201-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: संविदाकर्मी से मारपीट में बजरंग दल नेता गिरफ्तार, चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: संविदाकर्मी से मारपीट में बजरंग दल नेता गिरफ्तार, चार पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 25 Jun 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। नगर पंचायत मसवासी में तैनात संविदाकर्मी राजीव शर्मा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी बजरंग दल नेता अर्जुन गुप्ता, रवि मौर्य, वीरेंद्र उर्फ वीरु व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बजरंग दल नेता को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। कार्रवाई के बाद सफाईकर्मी धरना खत्म कर काम पर लौट गए हैं।
संविदा सफाई कर्मचारी राजीव शर्मा का कहना है कि वह 20 जून को अन्य सहकर्मियों के साथ कार्यालय में थे। करीब 11 बजे अर्जुन गुप्ता अपने साथियों रवि मौर्य, वीरेंद्र उर्फ वीरू और तीन अज्ञात के साथ कार्यालय में घुस आया। आरोप है कि अर्जुन गुप्ता टंकी कनेक्शन को छह माह पूर्व से कटा हुआ दिखाने की जिद कर रहे थे। उन्होंने ऐसा करने से इन्कार तो सभी ने एक मत होकर हमला कर दिया। सहकर्मियों ने बीच-बचाव कर जान बचाई, लेकिन इस दौरान आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ भी धक्का-मुक्की की।
आरोप है कि गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। बताया कि अर्जुन गुप्ता का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह तमंचे से फायरिंग करते दिख रहा था। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तब संविदा कर्मियों ने मजदूर संगठन के बेनर तले मसवासी चौकी और स्वार कोतवाली पर धरना दिया। नगर पंचायत मसवासी में लगातार हड़ताल रखी।
विज्ञापन
कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी बजरंग दल नेता अर्जुन गुप्ता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से जमानत पर रिहा कर दिया है। शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।