फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bail rejected for Ashutosh, accused of fraud in the name of Aadhaar updates.

Rampur News: आधार अपडेट के नाम पर ठगी के आरोपी आशुतोष की जमानत खारिज

Thu, 08 Oct 2026 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bail rejected for Ashutosh, accused of fraud in the name of Aadhaar updates.
रामपुर। आधार अपडेट कराने के नाम पर ठगी के मामले में गिरफ्तार बरेली निवासी आशुतोष शर्मा को सेशन कोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में डाक विभाग के डीपीएम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सभी आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

आधार अपडेट कराने के नाम पर लोगों से ठगी की शिकायतों की जांच के दौरान साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले का खुलासा किया था। जांच के बाद पुलिस ने डाक विभाग से जुड़े डीपीएम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों पर आधार अपडेट कराने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है।
विज्ञापन

बरेली निवासी आशुतोष शर्मा भी गिरफ्तार आरोपियों में शामिल है। जेल जाने के बाद उसकी ओर से कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीसी कुमार सौरभ के अनुसार मामले की गंभीरता और उपलब्ध तथ्यों को देखते हुए कोर्ट ने आशुतोष की जमानत याचिका खारिज कर दी। मामले में तीन अन्य आरोपियों ने अभी जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed