{"_id":"61b3a89edc0d83055307a94f","slug":"bag-theft-from-marriage-hall-rampur-news-mbd412231646","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातघर से दुल्हन के पिता का बैग चोरी, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातघर से दुल्हन के पिता का बैग चोरी, तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक बरातघर में बृहस्पतिवार की रात शादी समारोह के कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के पिता का नकदी और आभूषण का बैग चोरी हो गया। बैग न मिलने पर परिजनों ने बरातघर में काफी तलाश की लेकिन, बैग नहीं मिला। इस पर सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कैथ वाली मस्जिद निवासी महेंद्र रस्तोगी की बेटी की शादी का कार्यक्रम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक बरात घर में चल रहा था। इस दौरान महेंद्र रस्तोगी भाजी (बरातियों को विदा के वक्त दी जाने वाली मिठाई) लेने के लिए एक कमरे में गए थे। इस बीच उन्होंने अपना बैग कमरे में ही रख दिया और भाजी के डिब्बे उठाने लगे। इतने में कमरे में रखा बैग गायब था। महेंद्र रस्तोगी के अनुसार बैग में दो लाख रुपये नकद, सोने चांदी के आभूषण और शगुन के लिफाफे रखे थे। बैग चोरी होने की सूचना से पूरे पंडाल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान परिजनों ने पूरे बरातघर परिसर में सभी जगह बैग तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घटना की जानकारी डॉयल 112 और सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बरातघर के कर्मचारियों से पूछताछ की है। बाद में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं, सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि बैग चोरी होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है।