{"_id":"575087444f1c1b7f2f10922d","slug":"bag-theapt","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टर्न मनी कंपनी के आफिस से साढ़े चार लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्टर्न मनी कंपनी के आफिस से साढ़े चार लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानदरीबा स्थित वेस्टर्न मनी ट्रांसफर आफिस से चोर नोटों भरा बैग ले उड़ा। बैग चोरी होने से आफिस संचालक के हाथ-पैर फूल गए। शोर पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित के मुताबिक, बैग में साढ़े चार लाख रुपये थे। पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली निवासी राहत जान ने घर से कुछ दूूरी पर पान दरीबा के पास वेस्टर्न मनी ट्रांसफर के नाम से एक आफिस बना रखा है। दूसरे देशों से परिवार को भेजी जाने वाली धनराशि वह लोगों को मुहैया कराते हैं।
राहत जान के अनुसार, रोजाना की तरह गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आफिस खोलने के बाद साढ़े चार लाख रुपये से भरा बैग मेज के नीचे रखकर साफ-सफाई की और पास में ही लगे एक नल पर हाथ धोने चले गए थे। कुछ ही मिनटों में जब वह वापस आये, तो बैग गायब देखकर उनके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
बैग चोरी होने की सूचना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच पुलिस भी वहां पर आ गई। बाद में पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की। बाद में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सहित तमाम लोग एसपी से मिलकर पत्र दिया। खुलासा करने की बात कही। जहां एसपी ने आश्वासन दिया। इस मौके पर बिलाल शम्सी, विजय अग्रवालख् दानिश शम्सी, रिजवान आदि लोग मौजूद रहे। एसपी से हर चौराहे पर सीसी टीवी कैमरे लगवाए।