फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Badshah speaks a lot, not listening: Pramod Krishnam

बादशाह बोलते बहुत हैं, सुनते नहीं : प्रमोद कृष्णम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Badshah speaks a lot, not listening: Pramod Krishnam
रामपुर। कांग्रेस की ओर से खुशहालपुर गांव में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री पर बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा। कहा कि बादशाह बोलते बहुत हैं, सुनते नहीं हैं।
विज्ञापन

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अंग्रेजों ने देश में आपसी मोहब्बत, भाईचारा और गंगा जमुनी तहजीब को खत्म करने कि कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। यह काम भाजपा ने कर दिया। बादशाह किसी कि नहीं सुनते कान में रूई की डाट लगा रही है। किसानों का गल्ला लूटने के लिए किसान विरोधी बिल ले आए। पूंजीपतियों के लिए खजाना खोल दिया। किसान कहता है बिल वापस लो सरकार मना कर देती है। किसानों कि मौत पर बादशाह खामोश हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं से जरा पूछो बेरोजगारी क्यों नही मिटाते तो बोलते हैं मोदी, मोदी, मोदी। पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश नहीं बिकने दूंगा लेकिन अब पूछो रेल, हवाई जहाज और सरकारी कंपनियां क्यों बेच रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत में पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा कि देश को बेचने का काम मोदी सरकार ने किया है। कांग्रेस ने कुछ नहीं किया तो जो आप बेच रहे हैं वह किसकी देन है, बेरोजगारी किसकी देन है। भाजपा नेताओं को किसानों कि आवाज सुनकर उनकी समस्या का हल करना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू ने कहा कि महंगाई ने देश कि गरीब जनता कि कमर तोड़ दी है। गरीब के घर का चूल्हा जलना बंद हो गया है। इस मौके पर चौधरी शमीम अय्यूब, मामून शाह खां, रमेश कुमार मैक्स, हाजी जराकत, वकील अहमद, सतनाम सिंह, जाहिद चौधरी, मुश्ताक अली, शमीम अहमद, नूरहसन, अकरम अली, अमजद अली, इरफान अली, शकील मंसूरी, मणि कपूर, आमिर कुरैशी, सलीम अहमद, मेहरबान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed