{"_id":"5e1f50608ebc3e4af233c7e7","slug":"badmiton-soud-anf-fajan-winner-rampur-news-mbd336469290","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन एकल खिताब पर मनन और युगल पर साउद-फैजान का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन एकल खिताब पर मनन और युगल पर साउद-फैजान का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रामपुर महोत्सव के तहत आयोजित हो रहीं खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले व क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बैडमिंटन में साउद-फैजान की जोड़ी ने खिताब जीता तो एकल में मनन ने खिताब जीता। क्रास कंट्री रेस में धर्मेंद्र ने सबसे तेज दौड़ लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया।
शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में हुए फाइनल मुकाबलों में युगल वर्ग में साउद-फैजान की जोड़ी का मुकाबला अमित व मितरल की जोड़ी से हुआ। जिसमें साउद-फैजान की जोड़ी ने 21-12, 18-21 और 21-18 से मैच अपने नाम कर लिया। एकल प्रतियोगिता में मनन ने साउद को 21-18, 14-21 और 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग एकल फाइनल मैच में गरिमा ने 30-07 से जीत दर्ज की।
इसके साथ ही गांधी समाधि से क्रास कंट्री रेस का आयोजन भी हुआ। जिसमें धर्मेंद्र पहले, रविदीप दूसरे, मुकेश तीसरे, संदीप शर्मा चौथे, अर्जुन यादव पांचवें और आशीष यादव छठे स्थान पर रहे। जबकि आरती को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को गुरुवार को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।