फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Badminton: Prabal and Sanaya won in Under-13

बैडमिंटन : अंडर-13 में प्रबल व सनाया ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Badminton: Prabal and Sanaya won in Under-13
रामपुर। बिलासपुर के होली चाइल्ड स्कूल में चल रही तीन दिवसीय करतार देवी मेमोरियल अंतरविद्यालयीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। बैडमिंटन की एकल प्रतियोगिता में अंडर-13 बालक वर्ग में स्टोन रिज स्कूल रुद्रपुर के प्रबल कार्की व बालिका वर्ग में एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की सनाया जुनेजा विजेता बनीं।वहीं अंडर-15 बालक वर्ग में होली चाइल्ड स्कूल बिलासपुर के रुद्राक्ष नारंग व बालिका वर्ग में राजकीय हाईस्कूल गदरपुर की तनुजा पांडेय प्रथम रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के ईशान गुप्ता व बालिका वर्ग में राजकीय हाईस्कूल गदरपुर की तनुजा पांडेय प्रथम रहीं।
विज्ञापन

बैडमिंटन डबल्स में अंडर-13 बालक वर्ग में हरदित्य-कनव की जोड़ी ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में सनाया जुनेजा व प्रियाल की जोड़ी विजेता बनी। अंडर-15 बालक वर्ग में रुद्राक्ष नारंग-प्रियांशु व बालिका वर्ग में शिवि-मनसा जीतीं। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में ईशान गुप्ता-जय व बालिका वर्ग में शिवि-मनसा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टेबल टेनिस एकल में अंडर-13 बालक वर्ग में औरम ग्लोबल स्कूल हल्द्वानी के अथर्व जुयाल व बालिका वर्ग में इंसपिरेशन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की गरिमा बिष्ट जीतीं। अंडर-15 बालक वर्ग में एकलव्य ढींगरा व बालिका वर्ग में रजवी सैनी, अंडर-17 बालक वर्ग में शिवांग दसिला व बालिका वर्ग में वेदिका शर्मा प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस डबल्स में अंडर-15 बालक वर्ग में हर्षित-बासु, अंडर- 17 में कनिष्क व पार्थ प्रथम रहे। मुख्य अतिथि उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी व प्रमाणपत्र देकर हौसला बढ़ाया। खेलों में कुछ खिलाड़ियों ने अंडर-15 के साथ अंडर-17 प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। 16 स्कूलों से आए प्रशिक्षकों व तकनीकी अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर योगराज बत्रा, स्कूल के चेयरमैन आरके बत्रा, वाइस चेयरमैन विकास बत्रा, एमडी पूजा बत्रा, विनय बत्रा, प्रधानाचार्य मिंटू दुबे, उप-प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार जोशी, मंजू अधिकारी, शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख सुधाकर सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed