फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   badminton competion

मनन और लेहमन ने जीता सब जूनियर डबल्स बैडमिंटन खिताब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
badminton competion
रामपुर। मनन ओर लेहमन की जोड़ी ने आयुष और रुद्राक्ष की जोड़ी को 21-6, 21-8 से हराकर सब जूनियर डबल बैंडमिंटन प्रतियोगिता जीत ली। जबकि, सीनियर बालक वर्ग में क्वार्टर फाइनल में कनिष्क ने अरीब ओैर दाऊद ने शीलू को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शहीेद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में खेले जा रहे जिला स्तरीय बैडमिंटन के प्रतियोगिता के तीसरे दिन जूनियर बालक वर्ग डबल्स में मनन और लेहमन व आयुष और रुद्राक्ष्र की जोड़ी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें मनन और लेहमन की जोड़ी ने आयुष और रुद्राक्ष की जोड़ी को 21-6, 21-8 से हराकर सब जूनियर डबल बैंडमिंटन प्रतियोगिता जीत ली। वहीं, सीनियर बालक वर्ग के डॅबल्स प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नाजिम और जावेद की जोड़ी ने अमित और मित्तल की जोड़ी को 21 -10, 15-21 और 21-14 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एक अन्य मुकाबले में तिबियान और नावेद की जोड़ी ने पाली और विशाल की जोड़ी को 30-21 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया। सीनियर डॅबल्स के क्वार्टर फाइनल में दाऊद और सऊद की जोड़ी ने तिबियान ओर नावेद की जोड़ी को 21-6 21-7 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। सीनियर बालक ग्रुप सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच अरीब और कनिष्क के बीच खेला गया। जिसमें कनिष्क ने 21-10 ओर 21-9 से जीत दर्ज कर सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली। दाऊद और शीलू के बीच खेले गए मैच में दाऊद ने लगातार दो सेटों में 21-6 21-8 से एक तरफा जीत दर्ज कर सेमी फाइनल में जगह पक्की की। सीनियर डबल्स वर्ग में क्वार्टर फाइनल में शादाब व आशीष की जोड़ी का मुकाबला शीलू और भास्कर की जोड़ी से हुआ। जिसमें शीलू और भास्कर की जोड़ी ने 21-12, 21-21 और 21-23 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed