{"_id":"667a0dc503316ea51b094297","slug":"baba-xi-defeated-kkr-junior-and-captured-the-trophy-rampur-news-c-282-1-rmp1006-124387-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाबा इलेवन ने केकेआर जूनियर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाबा इलेवन ने केकेआर जूनियर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
विज्ञापन
रामपुर। लालानगला में चल रहे एक्सचेंज-22 प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें बाबा इलेवन क्रिकेट टीम ने केकेआर जूनियर टीम धावनी को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष रुहेलखंड चौधरी रामवीर सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मैच की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। उसके बाद बाबा इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 76 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा इलेवन की टीम ने महज सात ओवर में ही चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस तरह बाबा इलेवन की टीम ने फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
बाबा इलेवन के लकी ने चार विकेट झटके, उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आकिब बाबा मैन ऑफ द सिरीज चुने गए। इस अवसर पर रालोद के जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन, सरदार बलजीत सिंह बिट्टू, मनोज चौधरी रालोद जिलाध्यक्ष मुरादाबाद राजवीर गुर्जर, प्रदेश सचिव रालोद अजीत सिंह, प्रशांत औलख आदि मौजूद रहे। आयोजक सुल्तान अली ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।