फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   baba balkanath ka jagran

मैं बालक तू माता शेरा वालिये...

Thu, 26 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 26 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
baba balkanath ka jagran
ओम शिव शक्ति श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ के मंदिर में बुधवार रात जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा बालकनाथ और मां भगवती के भजन प्रस्तुत कर गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए। शाहबाद रोड अजीतपुर में स्थित ओम शिवशक्ति श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ के मंदिर में 24वें जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



जागरण में लुधियाना से आए अश्वनी शर्मा एंड पार्टी ने भजन प्रस्तुत किए। बाबा की महिमा का श्रद्धालुओं ने रातभर गुणगान किया। जागरण की शुरुआत भगत गुलाब सिंह ने श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर दियोट हिमाचल प्रदेश से आए ज्योति से दीप प्रज्ज्वलित कर की। आरती और वंदना के बाद जागरण शुरू हुआ, जोकि गुरुवार सुबह तक चला।
विज्ञापन



भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। जागरण में भजन गायकों ने श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ और मां भगवती के सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से ओत-प्रोत कर दिया। भजन गायकों ने मैं बालक तू माता शेरा वालिये, आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी आदि भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जागरण से पहले बुधवार को दोपहर से रात तक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। जागरण में स्थानीय भक्तों के साथ ही पंजाब, उत्तराखंड से भी भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed