फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan's 18 witnesses were overshadowed by nine witnesses.

Rampur News: आजम खां के 18 गवाहों पर भारी पड़े नौ गवाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan's 18 witnesses were overshadowed by nine witnesses.
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले सपा नेता आजम खां की ओर 18 गवाहों को पेश किया गया, लेकिन उनकी गवाही पर दूसरे पक्ष के गवाह भारी पड़ गए। नौ गवाहों की बदौलत सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को एक बार फिर जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा।
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट शोभित बंसल ने फैसला सुनाया। 2019 में सिविल लाइंस थाने में दर्ज इस मुकदमे में लगातार सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से आयकर अधिकारी विजय कुमार व मुकदमे के वादी आकाश सक्सेना समेत नौ गवाहों को पेश किया गया, जबकि इस मामले में सपा नेता की ओर से अपने बचाव में कुल 18 गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन

अभियोजन ने बताया कि अब्दुल्ला आजम का एक पैन कार्ड 2013 में जबकि दूसरा पैन कार्ड 2015 में जारी किया गया। दोनों में जन्म तिथि का ही फेर है। इस मामले में अभियोजन की ओर से आयकर अधिकारी विजय कुमार की गवाही कराई गई थी, जबकि बचाव पक्ष की ओर से एक सीए की गवाही कराई गई। दोनों की बहस के दौरान सीए ने आयकर अधिकारी की ओर से दी गई दलील को स्वीकार कर लिया। सीए की यह स्वीकारोक्ति अभियोजन के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन अधिकारी ने बताया कि बचाव पक्ष की ओर से एक फोटोग्राफर को पेश किया गया था। उन्होंने वीडियो कैसेट कोर्ट में पेश की थी। अभियोजन की ओर से की गई बहस में यह बात सामने आई कि जब अब्दुल्ला आजम की यह वीडियो कैसेट जब बनाई गई, तब इस नाम की कंपनी भारत के बाजार में नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed