{"_id":"62cee7367978ad2cdc71962a","slug":"azam-khan-yatimkhana-case-plaintiff-completed-his-cross-examination-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"यतीमखाना प्रकरण: एक मामले में वादी की गवाही पूरी, कल भी जारी रहेगी सुनवाई, इसी केस में आजम पर लगे थे लूटपाट के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यतीमखाना प्रकरण: एक मामले में वादी की गवाही पूरी, कल भी जारी रहेगी सुनवाई, इसी केस में आजम पर लगे थे लूटपाट के आरोप
Wed, 13 Jul 2022 09:09 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 13 Jul 2022 09:09 PM IST
सार
यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में तारीख तय थी। जिसमें एक मुकदमे के वादी मोहम्मद मुन्ने उर्फ अकरम ने कोर्ट में गवाही दी। आजम खां के अधिवक्ता ने गवाह से जिरह की। उनकी जिरह पूरी हो गई है।
विज्ञापन
Azam Khan
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मुकदमे के वादी ने कोर्ट में गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। अब उनकी जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले की सुनवाई गुरुवार, 14 जुलाई को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
बुधवार को यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में तारीख तय थी। जिसमें सुनवाई हुई। इस दौरान एक मुकदमे के वादी मोहम्मद मुन्ने उर्फ अकरम ने कोर्ट में गवाही दी। आजम खां के अधिवक्ता ने गवाह से जिरह की। उनकी जिरह पूरी हो गई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब इस मामले में 14 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन